IND vs AUS: हवा में उड़ने वाला फील्डर; चीता बनकर बॉल पर झपटे ग्लेन मैक्सवेल, बचा लिए 5 रन, देखें वीडियो

ind vs aus glenn maxwell fielding

मैक्सवेल की शानदार फील्डिंग का नजारा

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को मोहाली में खेले गए पहले टी 20 मैच में गजब का रोमांच देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने तूफानी शो दिखाया। पांड्या ने 30 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के ठोक 236 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 71 रन ठोक डाले। हालांकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर और अपनी चीता जैसी फील्डिंग के लिए पहचाने जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर अपनी शानदार फील्डिंग से दिल जीत लिया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – 

विज्ञापन

इस तरह बचाए 5 रन
मैक्सवेल की शानदार फील्डिंग का नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद क्रीज पर आए हर्षल पटेल ने नाथन एलिस की गेंद पर आते ही चौका ठोक डाला। इसके बाद जैसे ही एलिस ने तीसरी गेंद डाली मैक्सवेल ने इसे लॉन्ग ऑन की ओर उड़ा दिया, सभी को उम्मीद थी कि ये गेंद बाउंड्री पार सीधा छक्का होगी, लेकिन यहां खड़े फील्डर मैक्सवेल ने ऐसी छलांग लगाई कि सब देखते ही रह गए।

विज्ञापन

मैक्सवेल ने बॉल पर चीते जैसी ऊंची छलांग लगाई और हवा में उड़ती बॉल को बाहर की ओर फेंक दिया। मैक्सवेल इसे कैच भी कर लेते, लेकिन हवा में उनकी बॉडी का ज्यादातर हिस्सा बाउंड्री लाइन के अंदर आ चुका था, ऐसे में यदि वे इसे कैच करते तो बॉल सीधा छक्का होती। मैक्सवेल ने सूझबूझ से काम लिया और अपनी टीम के लिए 5 महत्वपूर्ण रन बचा लिए। गेंदबाजी की बात करें तो मैक्सवेल ने महज एक ओवर डाला और इसमें 10 रन दिए।

https://twitter.com/cricketfan__/status/1572241563958517761

विज्ञापन

केएल राहुल, हार्दिक पांड्या ने ठोकी फिफ्टी
भारत की ओर से केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 30 गेंदों में 71 रन का ब्लॉकबस्टर शो दिखाया। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के ठोके। केएल राहुल ने 55, रोहित शर्मा ने 11, विराट कोहली ने 2, सूर्यकुमार यादव ने 46, अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक ने 6-6 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 7 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ