IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, जानें कैसा रहा मैच में दो सुपर ओवर का पूरा रोमांच

IND vs AFG: भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ सुपरओवर में जीत मिली है। चलिए हम आपको बताते हैं कैसा रहा पूरे दो सुपओवर का रोमांच।

India vs Afghanistan

भारतीय टीम। Image Credit- BCCI

India vs Afghanistan 3rd T20: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को तीसरे और रोमांचक टी20 मैच में हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच पहले सुपर ओवर तक गया, फिर सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत को जीत मिली। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले दो मैचों में रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन तीसरे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा।

विज्ञापन

अफगानिस्तान के सामने था 212 रन का लक्ष्य

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। भारतीय टीम द्वारा जीत के लिए मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने भी 212 रन बनाए और मैच टाई हो गया।

विज्ञापन

फिर शुरू हुआ सुपर ओवर का रोमांच

पहले सुपर ओवर में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने भी 16 रन ही बनाए और सुपर ओवर टाई हो गया। यहां सभी को याद आया 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल जहां सुपर ओवर टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट से मैच का नतीजा निकला था। पर यहां नियम बदला हुआ था और फिर एक सुपर ओवर हुआ।

विज्ञापन

रवि बिश्नोई बने हीरो

फिर दूसरे सुपर ओवर में पहले खेलने आई भारतीय टीम। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 11 रन बनाए। अफगान टीम मजबूत लग रही थी। लेकिन रोहित शर्मा ने दांव खेला और ओवर रवि बिश्नोई को दिया। इसके बाद बिश्नोई ने 1 रन के स्कोर पर ही अफगानिस्तान के 2 विकेट गिरा लिए। इस तरह वो हीरो बन गए और मैच भारत ने जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ