IND vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने अपने ही घर में टीम इंडिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। दूसरे टी 20 मैच में जीत के हीरो तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय रहे।
6.3 फीट की हाइट वाला ये गेंदबाज अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम इंडिया पर कहर बनकर टूटा और 4 ओवर की कातिलाना गेंदबाजी में 17 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। खास बात ये है कि इस दौरान ओबेड मैकॉय ने एक ओवर मेडन भी किया। इस तरह मैकॉय वेस्टंइडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम रन देकर ज्यादा विकेट लेने वाले पहले बॉलर बन गए हैं।
और पढ़िए – इस पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, बोला- ‘मैं gay हूं, इसे छिपाने के लिए मजबूर था’
सलामी जोड़ी को भेजा पवेलियन
ओवेड मैकॉय ने मैच का पहला ओवर किया था, जिसमें उन्होंने पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने भारत को दूसरा झटका देते हुए सूर्यकुमार यादव को शिकार बना लिया।
मिडिल ऑर्डर को भी दिखाया बाहर का रास्ता
सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजने के बाद ओबेड मैकॉय ने टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर और निचला क्रम ढहा दिया। मैकॉय ने लगातार क्रम में रवींद्र जडेजा (27), दिनेश कार्तिक (7), रविचंद्रन अश्विन (10) और भुवनेश्वर कुमार (1) को अपना शिकार बनाया। इस तरह उन्होंने छह विकेट लिए।
इस मामले में वेस्टइंडीज के लिए रच दिया इतिहास
दूसरे टी 20 मुकाबले में भारत के खिलाफ छह विकेट लेकर ओबेड मैकॉय ने खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। वह टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट बॉलिंग स्पेल करने वाले विंडीज के प्लेयर सबसे सफल प्लेयर बन गए हैं। इस लिस्ट में उनके अलावा कीमो पॉल, डेरेन सैमी, जेसन होल्डर और ओशाने थॉमस हैं।
6/17 – ओबेड मैकॉय v इंडिया, 2022
5/15 – कीमो पॉल v बांग्लादेश, 2018
5/26 – डेरेन सैमी v जिम्बाब्वे, 2010
5/27 – जेसन होल्डर v इंग्लैंड, 2022
5/28 – ओशाने थॉमस v श्रीलंका, 2020
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
213 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines