IND vs SL: 'विराट बवाल कोहली' की ODI में सेंचुरी नंबर 46, दर्शकों के नस-नस में भरा रोमांच, देखें Video

Virat
विज्ञापन

IND vs SL: विराट कोहली ने तिरुवनन्तपुरम में आग लगा दी है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे आखिरी वनडे में टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट ने 46वां ODI शतक जड़ दिया है। विराट कोहली ने सिर्फ 85 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। इसके बाद विकाट सिर्फ चौके-छक्के में डील कर रहे थे।

विराट कोहली ने नबाद 166 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के उड़ाए। कोहली का स्ट्राइक रेट 150 का रहा। विराट के पहले ओपनर शुभमन गिल (116) ने करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई।

विज्ञापन

कोहली अपने वनडे करियर के 46वें शतक तक पहुंच गए। खास बात ये है कि इस सीरीज में ये कोहली का दूसरा शतक है। विराट पुराने रंग में दिख रहे हैं। फॉर्म आने के बाद वो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में कोहली ने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन शतक ठोका था।

विज्ञापन

इस साल टूट जाएगा सचिन का रिकॉर्ड?

इस साल सचिन तेंदुलकर का महान रिकॉर्ड टूटने वाला है। सचिन के नाम वनडे में 49 शतकों का रिकॉर्ड है। विराट ने 46 सेंचुरी बना लिए हैं। टीम इंडिया को इस साल वर्ल्ड कप से पहले ज्यादातर वनडे मैच खेलने हैं। श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इसके बाद एशिया कप में खेलना है। ऐसे में विराट सचिन का 49 शतकों का रिकॉर्ड आराम से तोड़ सकते हैं। अक्टूबर से भारत में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

विज्ञापन

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक
रोहित शर्मा- 236 मैच, 29 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 486 मैच, 74 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ