नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बल्ले से आग उगलते नजर आ रहे हैं। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच में सूर्या ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ताबड़तोड़ रनों की बरसात कर दी। रोहित शर्मा के 0 और विराट कोहली के 3 रन पर आउट होने के बाद चौथे नंबर पर उतरे सूर्या ने गदर मचा दिया।
उन्होंने आते ही अपनी स्टाइल में चौके-छक्के ठोकना शुरू कर दिया और भारत को मजबूत स्थिति में ले गए। सूर्या इस शानदार पारी के साथ शिखर धवन से आगे निकल गए। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्या अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे अब पॉल स्टर्लिंग, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: 11 सेकेंड में देखिए…कैसे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई दक्षिण अफ्रीका, छा गए अर्शदीप…
पॉल ने 2019 में 748 रन बनाए थे। सूर्या अपने आठवें टी 20 इंटरनेशनल अर्धशतक के साथ 732 रन बनाकर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के तीसरे और 2022 के टॉप बल्लेबाज बन गए। सूर्या ने 33 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के ठोक नाबाद 50 रन जड़े।
तोड़ा इन बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार के नाम 2022 में इस मैच से पहले 682 रन थे। उन्हें धवन से आगे निकलने के लिए सिर्फ आठ रनों की जरूरत थी। धवन ने 2018 में सबसे छोटे प्रारूप में 689 रन बनाए थे। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 1,326 रन के साथ टॉप पर हैं।
रिजवान ने पिछले साल ये रिकॉर्ड बनाया था। इस साल भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और 650 से ज्यादा रन बना चुके हैं। बाबर आजम 939 रन, नीदरलैंड के मैक्स ओडॉड 702 रन, आयरलैंड के केविन ओब्रायन 729 रन और पॉल स्टर्लिंग 748 रन के साथ इस लिस्ट में अन्य बल्लेबाज हैं। सूर्या ने धवन, मैक्स ओडॉड और केविन ओब्रियान को पीछे छोड़ दिया। सूर्या 2022 में टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: Deepak Chahar की खतरनाक इनस्विंगर देख दंग रह गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो
दुनिया के नंबर 2 बल्लेबाज
सूर्या बुधवार को बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। अब वह केवल मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं। सूर्यकुमार के अब 801 रेटिंग अंक हो गए हैं। इससे पहले सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I में 25 गेंदों में 46 रन बनाकर बाबर को पछाड़ा था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में शानदार शतक लगाने के बाद बाबर फिर से उनसे आगे निकल गए। अब सूर्या लंबी छलांग लगाकर बाबर से आगे निकल गए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines