IND vs SA: 11 सेकेंड में देखिए...कैसे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई दक्षिण अफ्रीका, छा गए अर्शदीप...
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA Sauth Africa 5 wickets summed
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA Sauth Africa 5 wickets summed
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मैच को टीम इंडिया ने विकेट से अपने नाम कर लिया है। फॉस्ट बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – 35 साल के Suresh Raina में चीते जैसी फुर्ती, हवा में उछले और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें VIDEO
5 wickets summed up in 11 seconds. Watch it here 👇👇
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/jYeogZoqfD— BCCI (@BCCI) September 28, 2022
टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट टकाए। वहीं एक सफलता अक्षर पटेल को मिली, जबकि अश्विन के हाथ खाली रहे, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ रन ही खर्च किए और दवाब बनाए रखा।
साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलामी जोड़ी 2 ओवर के अंदर ही वापस पवेलियन लौट गई। इसके बाद तीन और बल्लेबाज आउट हो गटए। इस तरह 9 रन के अंदर ही अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।
अभी पढ़ें – IND vs SA: ‘चमत्कार की उम्मीद…,’ करारी हार के बाद टेम्बा बावुमा ने दिया ये बयान
सबसे कम स्कोर पर विकेट गंवाने के मामले में साउथ अफ्रीका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले उसने 2007 में पोर्ट एलिजाबेथ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवाए थे। अब भारत के खिलाफ 9 रन पर ही पांच विकेट गंवाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: