IND vs SA: Deepak Chahar की खतरनाक इनस्विंगर देख दंग रह गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

deepak chahar
Edited By Pushpendra Sharma

deepak chahar
नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह की खतरनाक गेंदबाजी ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहला ओवर डालने आए दीपक ने आखिरी गेंद पर कप्तान टेम्बा बावुमा को इस तरह आउट किया कि कप्तान रोहित शर्मा भी दंग रह गए।
दीपक चाहर की गेंद टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक इनस्विंगर बन गई कि टेम्बा इससे पहले कि कुछ समझ पाते, ये विकेटों में जा घुसी और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये विकेट मिलते ही दीपक ने जोश से लबरेज गजब का रिएक्शन दिया।
https://twitter.com/utsav045/status/1575121418169114625
रोहित शर्मा भी रह गए दंग
वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा भी इसे देख दंग रह गए। जब वह विकेट के पीछे से दौड़ते आए तो ऋषभ पंत की ओर देखते हुए इस तरह रिएक्ट किया मानो कह रहे हों- गजब कर दिया। बहरहाल, दीपक चाहर और अर्शदीप की घातक गेंदबाजी ने टीम इंडिया की टेंशन दूर कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी फेल रही थी, लेकिन अब दोनों गेंदबाजों को देखते हुए लग रहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
#RohitSharma & #Pant Reaction to #Cherry @deepak_chahar9
wicket ball 🔥
Deepak Chahar you beauty@ICC, @BCCI, @StarSportsIndia pic.twitter.com/svMbyTUTzx
— The National Bulletin (@TheNationalBul1) September 28, 2022
टी 20 वर्ल्ड कप के रिजर्व में शामिल
खास बात यह है कि दीपक चाहर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खिलाने की मांग उठी थी, हालांकि उन्हें मौका नहीं दिया गया। दीपक टी 20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व में शामिल किए गए हैं, लेकिन इस गेंदबाज ने जिस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में प्रदर्शन किया है, उसे देख दुनिया दंग है।
https://twitter.com/Hitesh_718/status/1575137259866955776
https://twitter.com/Abhi_The_Hunk/status/1575118948911046658
अभी पढ़ें – 35 साल के Suresh Raina में चीते जैसी फुर्ती, हवा में उछले और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें VIDEO
दीपक ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में 4 ओवर में 28 रन दिए थे। हालांकि वह विकेट नहीं ले पाए, लेकिन उनका इकोनॉमी बेहतर रहा। इससे पहले उन्होंने जिम्बाव्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के दो मैचों में 5 विकेट चटका डाले थे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट निकाले थे। चाहर इस बार चोट के चलते आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की, उसे देख क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: