IND vs SA: खेल के प्रति रोहित का समर्पण, नाक से खून बहने के बाद भी मैदान पर डटे रहे, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit sharma bleeding nose
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit sharma bleeding nose
IND vs SA: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला गुहावटी में खेले गया है। टीम इंडिया ने इस हाई स्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका को 16 रन से पटखनी देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इतना ही नहीं टीम इंडिया पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में कोई टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई। भारत ने पहला मैच 8 विकेट से जीता था।
Dedication 🙌
Rohit sharma kept giving instructions even after nose bleeding#INDvSA #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/wtnuPZwHiI— crickaddict45 (@crickaddict45) October 2, 2022
इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का समर्पण देखने को मिला है। देश और खेल के लिए पूरी तरह समर्पित रोहित शर्मा नाक से खून निकलने के बाद भी मैदान पर डटे रहे। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि रोहित शर्मा साथी दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी नाक से खून निकलने के बाद भी उन्होंने अपना काम करना जारी रखा।
जब कार्तिक ने रोहित की नाक से खून निकलते देखा तो मैदान के बाहर दूसरे प्लेयर को अंदर भेजने का इशारा किया, लेकिन रोहित अपने काम में लगे रहे। उन्होंने हर्षल पटेल के पास जाकर उनको कुछ समझाया। अपना काम पूरा करने के बाद ही रोहित शर्मा मैदान से बाहर गए। रोहित शर्मा की जगह शाहबाज अहमद फिल्डिंग करने उतरे।
इससे पहले रोहित शर्मा जब पारी की शुरुआत करने उतरे तो तूफानी अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने 37 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। इस दौरान 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर खास उपलब्धि हासिल की, वह घर में साउथ अफ्रीका को सीरीज हराने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।
दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका शुरुआती ओवरों में तो फिसलती नजर आई, लेकिन मिलर के शतक और डी कॉक के अर्धशतक के दम पर मेहमान टीम ने 3 विकेट पर 221 रन बना लिए थे, हालांकि उसे 16 रनों से हार मिली।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: