नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को गुवाहाटी में दूसरा टी 20 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने धमाकेदार प्रदर्शन कर शानदार शुरुआत दिलाई। जहां एक ओर राहुल और रोहित चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे वहीं दूसरी ओर एक मोमेंट से क्रिकेटप्रेमी हैरान रह गए। दरअसल, स्टेडियम में काला सांप निकल आया, जिसे देख स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच दहशत फैल गई। काफी देर तक स्टेडियम में रेंगते रहे इस नाग पर दर्शकों की निगाहें जमी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर रोकना पड़ा मैच 

जब स्टेडियम में क्रू मेंबर्स को इसका पता चला तो कुछ देर के लिए मैच रोक दिया गया। इस सांप ने मैच में खलल डाला, जिसकी वजह से करीब 10 मिनट तक मैच रुका रहा। केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक भी इसके बारे में चर्चा करते नजर आए।

https://twitter.com/TusharA21304091/status/1576589406697181184

विज्ञापन

बल्लेबाजों ने मचाया तूफान 

मैच की बात करें तो केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। केएल ने 28 गेंदों में 203 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 57 रन ठोके, तो वहीं रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का ठोक 43 रन जड़े। इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

विज्ञापन

विज्ञापन

सूर्यकुमार ने महज 18 गेंदों में पचासा ठोक डाला। ये टी 20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले केएल राहुल भी 18 गेंदों में अर्धशतक बना चुके हैं। हालांकि सूर्या का स्ट्राइक रेट और छक्के उनसे ज्यादा रहे। इस लिहाज से वे भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। नंबर 1 पर युवराज सिंह का नाम है, जिन्होंने महज 12 गेंदों में पचासा ठोका था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ