नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का 30वां मुकाबला 30 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्थ में खेला जाना है। ये मैच भारत के लिए सबसे कड़ा होने वाला है। सामने वाली टीम भी टक्कर की है। फैंस को एक बार फिर से अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन यह जनना जरुरी है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावनाए है या नहीं।
अभी पढ़ें – Video: ‘वाह क्या थ्रो है’…’चीता’ बन Shakib Al Hasan ने किया गजब रन आउट…हैरान रह गया बल्लेबाज
मौसम का हाल
ऑस्ट्रेलिया के कई शहर में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मेलबर्न में बारिश के कारण कई मैच रद्द करने पड़े हैं। पर्थ में शनिवार यानी 29 अक्टूबर 2022 को बारिश हुई। हालांकि, रविवार को पर्थ में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान मौसम खराब होने की आशंका नहीं है। बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। Accuweather की रिपोर्ट की माने तो आज यानि रविवार को पर्थ में बारिश होने की संभावना 55 प्रतिशत है जो कल तक काफी कम थी।
पर्थ में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। यह अन्य सभी स्थानों में सबसे ठंडा है। दोनों टीम चाहेगी की मैच हो और अंक मिले। भारत अपना पहला दो मैच जीत चुका है और एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का करना चाहेगा। वहीं साउथ अफ्रीका का एक मैच पहले ही बारिश की वजह से धुल चुका है ऐसे में यह टीम तो बिल्कुल नहीं चाहेगी कि बिना मैच खेले उन्हें 1 अंक फिर से शेयर करना पड़े।
पिच रिपोर्ट
पर्थ की पिच हमेशा तेज गेंदबाजों को मदद करती है। यहां बाउंस और पेस मिलता है। पिच से मिलने वाली अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाजों के पास शॉट खेलने के लिए समय कम होगा। अफ्रीका के पास पेस अटैक है, जो पिच का फायादा उठाएंगे। हालांकि हाल के दिनों में पर्थ पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया है। पहले वाली पिच नहीं रही जहां गेंद के पेस और उछाल बैटर में खौफ पैदा करती थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा से यहां बड़ी पारी की उम्मीद है। दोनों बैटर को उछाल पसंद है।
भारत और अफ्रीका टीम
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल , युजवेंद्र चहली
दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (wk), टेम्बा बावुमा (c), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी, हेनरिक क्लासेन, मार्को जेन्सन, रीज़ा हेंड्रिक्सप
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines