IND vs SA: क्या T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं जसप्रीत बुमराह? राहुल द्रविड़ ने दिया ये जवाब

IND vs AUS Rahul Dravid Shaheen Afridi

IND vs AUS Rahul Dravid Shaheen Afridi

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी 20 गुवाहाटी में रविवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और ऑस्ट्रेलिया में आगामी टूर्नामेंट के लिए उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर राहुल द्रविड़ ने कहा- जब तक मुझे आधिकारिक पुष्टि नहीं मिलती कि वह टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं, हम हमेशा आशान्वित रहेंगे। द्रविड़ ने आगे कहा- मैं मेडिकल रिपोर्ट में गहराई तक नहीं जाऊंगा। मैं इसे विशेषज्ञों पर छोड़ दूंगा। हमें अगले कुछ दिनों में पता चल जाएगा। जब तक मुझे आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जाता, मैं उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर नहीं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर

बुमराह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से चोट के चलते बाहर कर दिया गया है। उनकी चोट कितनी बड़ी है, इसके बारे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि एक दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बुमराह अभी टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं। मेडिकल टीम उनकी चोट का आकलन कर रही है और समय आने पर ही सब बताया जाएगा।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज होंगे रिप्लेसमेंट

बुमराह की जगह टी 20 सीरीज के बचे दो मैचों के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि टीम इंडिया पहले टी 20 मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही जाना चाहेगी क्योंकि बॉलिंग लाइनअप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ