हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA 3rd T20: मुश्किल में टीम इंडिया, बुमराह के बाद ये स्टार बॉलर भी चोटिल, प्लेइंग 11 से भी बाहर

विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20 Arshdeep Singh injured due to back injury

IND vs SA 3rd T20: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। मैच में टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय तेज गेंदबाज के पीठ में चोट लगी है। इसलिए वह आज के मैच में नहीं खेल रहे।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: सिराज, शमी या दीपक, बुमराह की जगह किसे मिलेगा मौका ? रोहित शर्मा ने बताया कब लेंगे फैसला

रोहित शर्मा ने बताया कि हालांकि अर्शदीप सिंह की चोट ज्यादा सीरियस नहीं है।’ बता दें कि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए गए

प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इन तीनों की जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

अभी पढ़ें – National Games 2022: मनरेगा मजदूर ने पैदल चाल में बनाया नेशनल रिकॉर्ड, जानें उनके संघर्ष की कहानी

विज्ञापन

सीरीज पर कब्जा कर चुकी है टीम इंडिया

तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल और विराट कोहली को आज के मैच के लिए आराम दिया गया है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(www.newenglandtours.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola