IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा मैच (IND vs SA 3rd ODI) है। इस मैच में बारिश के कारण गिली आउटफिल्ड के चलते टॉस में देरी हो गई है। अब अगल इंस्पेक्शन 1:30 बजे होगा। मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैच को जीतकर विजेता टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। अगर टॉस में ज्यादा देरी होती है तो मैच कम ओवर का हो सकता है।
IND vs SA Head to Head record: साउथ अफ्रीका का दबदबा पर भारत लय में
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 89 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 36 ही जीत पाया है। हालांकि भारत के पास पिछले मैच की जीत के साथ लय मौजूद है जिसका उसे फायदा मिल सकता है। भारत की मुख्य टीम तो नहीं खेल रही है लेकिन बी टीम भी दमदार है और सीरीज जीतने के काबिल भी है।
अभी पढ़ें – PAK vs NZ: इस बैटर ने PAK गेंदबाजों को जमकर कूटा, ठोक डाले 6 छक्के…पाकिस्तान की बुरी हार…देखें VIDEO
भारत का मिडिल ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में
बता दें कि भारत का मिडिल ऑर्डर जबर्दस्त फॉर्म में है। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन दमदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत का स्वाद चखाया था वहीं ईशान किशन भी अपने शतक से चूक गए थे। हालांकि भारत के लिए उसका टॉप ऑर्डर परेशानी का विषय बना हुआ है। शिखर धवन और शुभमन गिल दोनों के ही बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines