IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा मैच (IND vs SA 3rd ODI) है। इस मैच में बारिश के कारण गिली आउटफिल्ड के चलते टॉस में देरी हो गई। हालांकि 45 मिनट बाद हुए टॉस में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – PAK vs NZ: इस बैटर ने PAK गेंदबाजों को जमकर कूटा, ठोक डाले 6 छक्के…पाकिस्तान की बुरी हार…देखें VIDEO
वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर कप्तानी कर रहे हैं। केशव महाराज, तबरेज शम्सी और टेम्बा बावूमा अभी भी बीमार हैं। टीम में केशव महाराज की जगह मार्को येनसन को शामिल कर दिया गया है।
India Playing 11: शिखर धवन (c), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
SA Playing 11: क्विंटन डी कॉक (WK), जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (C), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे
IND vs SA Head to Head record: साउथ अफ्रीका का दबदबा पर भारत लय में
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 89 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 36 ही जीत पाया है। हालांकि भारत के पास पिछले मैच की जीत के साथ लय मौजूद है जिसका उसे फायदा मिल सकता है। भारत की मुख्य टीम तो नहीं खेल रही है लेकिन बी टीम भी दमदार है और सीरीज जीतने के काबिल भी है।
भारत का मिडिल ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में
बता दें कि भारत का मिडिल ऑर्डर जबर्दस्त फॉर्म में है। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन दमदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत का स्वाद चखाया था वहीं ईशान किशन भी अपने शतक से चूक गए थे। हालांकि भारत के लिए उसका टॉप ऑर्डर परेशानी का विषय बना हुआ है। शिखर धवन और शुभमन गिल दोनों के ही बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines