IND vs SA 2nd ODI: लाइव मैच में 'चीता' बने मोहम्मद सिराज, हवा में उड़ते हुए पकड़ा अद्भुत कैच, देखें VIDEO

Mohammad Siraj catch

Mohammad Siraj catch

IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच (IND vs SA 2nd ODI) में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैच को जीत लिया। रांची में मिली इस जीत के साथ सीरीज भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। रांची में अय्यर और किशन ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वहीं मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी के अलावा फिल्डिंग में भी दमखम दिखाया।

सिराज ने दौड़ते हुए पकड़ा सुपरमैन कैच

मोहम्मद सिराज दूसरे वनडे में छाए रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी कमाल किया। उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर हेनरिक क्लासेन का दौड़ते हुए ऐसा कैच पकड़ा कि सभी उनके दीवाने हो गए।

अफ्रीकी पारी की 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने क्लासेन को गुगली फेंकी। उन्होंने इस गेंद को बांउड्री से बाहर भेजने का प्रयास किया। गेंद हवा में काफी ऊंचाई पर गई। वहीं, लॉन्ग ऑन से सिराज दौड़ते हुए आए और सुपरमैन की तरह उड़ते हुए क्लासेन का शानदार कैच लपक लिया। क्लासेन ने 26 गेंदों का सामना कर 2 चौके और 2 छक्के की बदौलत 30 रन की पारी खेली। वहीं सिराज पारी के अंतिम ओवर में अंपायर से भिड़ते भी नज़र आए। वहीं उन्होंने क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड भी किया।

श्रेयस अय्यर और किशन ने लूटी महफिल

श्रेयस अय्यर और लोकल बॉय ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की। श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। श्रेयस ने 111 बॉल पर नाबाद 113 रन बनाए जिसमें 15 चौके शामिल रहे। वहीं ईशान किशन ने 84 बॉल पर 93 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और चार चौके मारे। इन दोनों की पारी के बदौलत ही टीम जीत की ओर अग्रसर हो पाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ