Women's Asia Cup 2022: थाइलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में किए गए ये बदलाव
Edited By Siddharth Sharma

Women's Asia Cup 2022 IND-W vs THAI-W
Edited By Siddharth Sharma

Women's Asia Cup 2022 IND-W vs THAI-W
IND-W vs THAI-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia cup 2022) में आज भारत और थाइलैंड की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर नहीं खेल रही हैं और उनकी जगह स्मृति मंधाना कप्तानी कर रही है। वहीं सब्भिनेनी मेघना को भी मौका दिया गया है।
सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) एंड कंपनी इस मुकाबले को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ अंतिम चार का मुकाबला खेलना चाहेगी। प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम टॉप पर है जबकि थाईलैंड की टीम चौथे नंबर पर है। भारत लीग मैच में अब तक खेले गए 5 मैच में सिर्फ पाकिस्तान के सामने हारी है बाकि टीमों को उसने बड़े अंतर से हराया है।
भारत महिला प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्भिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), किरण नवगीर, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
थाईलैंड महिला प्लेइंग इलेवन: नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), नत्थाकन चैंथम, नारुमोल चाईवाई (कप्तान), सोर्नारिन टिप्पोच, चनिदा सुथिरुआंग, रोसेनन कानोह, फन्निता माया, नट्टाया बूचथम, ओनिचा कामचोमफू, थिपाचा पुथावोंग, नंथिता बूनसुखम।
कहां और कैसे देखें मैच
भारत बनाम पाकिस्तान का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू हो गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: