IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच (IND vs SA 2nd ODI) है। ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं दोनों ही टीमों में कई बदलाव किए गए हैं।
इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बावूमा नहीं खेल रहे हैं। वहीं उनकी जगह केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से बेहतरीन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद अपना डेब्यू कर रहे हैं। वे इससे पहले आईपीएल में आरसीबी के तरफ से अच्छी गेंदबाजी करके सभी की निगाहें अपनी ओर खींच चुके हैं।
साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी भी नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह ब्योर्न फोर्टुइन को जगह दी गई है। कप्तान टेम्बा बावूमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स को खिलाया गया है। वहीं भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है। ये दोनों रितुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई की जगह खेल रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे
IND vs SA Head to Head record: साउथ अफ्रीका का रहा है दबदबा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 88 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 35 ही जीत पाया है। आंकड़ों के मुताबिक 2019 से लेकर अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 वनडे मैच खेले गए हैं और इसमें भारत अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाया है।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: बटलर के बाद वॉर्नर का तूफान, क्रीज पर गिरे और जड़ दिया अजीबो-गरीब छक्का, देखें VIDEO
IND vs SA 2nd ODI Live streaming: कब और कैसे देखें मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण 1:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स चैनल और Disney+hotstar पर किया जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines