AUS vs ENG: बटलर के बाद वॉर्नर का तूफान, क्रीज पर गिरे और जड़ दिया अजीबो-गरीब छक्का, देखें VIDEO

AUS vs ENG David Warner brilliant six watch VIDEO

AUS vs ENG David Warner brilliant six watch VIDEO

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज से टी 20 सीरीज का आगाज हो गया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और बोर्ड पर 208 रन लगा दिए। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए अब 209 रन बनाने हैं।

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 7 ओवर में 70 रन बना चुकी है। इस दौरान एक विकेट भी गिरा। पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर से अजीबो-गरीब छक्का जड़ा। वह ऑफ स्टंप की तरफ गए और शॉ गेंद को लेग की तरफ खेलना चाहा।

क्रीज पर गिर गए वॉर्नर

गेंद बल्ले का टॉप एज लेते हुए विकेटकीपर के ऊपर से सीधा स्टेडियम में जा गिरी। इस दौरान वॉनर्र भी क्रीज पर गिर गए। डेविड वॉर्नर का ये अनोखा छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डेविड से पहले बटलर ने जड़ा था इसी तरह का छक्का

डेविड वॉर्न से पहले जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 68 रन ठोक थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शानदार छक्के और 8 चौके निकले। बटलर ने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा छक्का ठोका, जिसे देख हर कोई हैरान है। बटलर ने गेंदबाज केन रिचर्डसन की गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से ‘किलर’ छक्का ठोक दिया। कुछ इसी तरह का शॉट डेविड वॉर्नर के बल्ले से भी निकला।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन, मिशेल स्वेपसन

इंग्लैंड प्लेइंग 11

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, रीस टॉपली, मार्क वुड

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ