IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में आज दूसरा मैच (IND vs SA 2nd ODI) है। ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से पीछे चल रही है। टीम आज का मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: टीम इंडिया में बुमराह की जगह किसे शामिल करेगी BCCI,आज इतने बजे हो सकता है ऐलान
IND vs SA Head to Head record: साउथ अफ्रीका का रहा है दबदबा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 88 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 35 ही जीत पाया है। आंकड़ों के मुताबिक 2019 से लेकर अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 वनडे मैच खेले गए हैं और इसमें भारत अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाया है।
दीपक चाहर की जगह वाशिंगटन सुंदर को किया गया शामिल
दूसरे वनडे से पहले भारत को उस समय तगड़ा झटका लगा जब पेसर दीपक चाहर (Deepak Chahar) को चोट की वजह से सीरीज से बाहर होना पड़ा। दीपक पीठ में चोट की वजह से सीरीज के बाकी बचे दोनों वनडे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
रांची में बारिश के आसार
रांची में रविवार को बारिश के आसार हैं, यहां दिन में मौसम कुछ साफ रह सकता है लेकिन शाम होते-होते बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी। मैच दोपहर 1:30 से शुरू होगी। टीम रांची में हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines