IND vs HKG: एशिया कप में टीम इंडिया आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद आज भारत के सामने हांगकांग की टीम होगी। मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दुबई स्टेडियम में शुरू होगा। हांगकांग की टीम पाकिस्तान की तुलना में भले ही कमजोर है, लेकिन रोहित एंड कंपनी उसे कम आंकने की गलती नहीं करना चाहेगी।
अभीअभी पढ़ें – IND vs PAK: बरेली के युवक ने पहनी पाकिस्तानी जर्सी, हाथ में थामा भारत-पाक का झंडा, घर पर मामला हुआ गर्म
दरअसल, हांगकांग की टीम एशिया कप क्वॉलीफायर में बिना कोई मैच गंवाए तीन टीमों को हराकर यहां पहुंची है। चार देशों के खिलाड़ियों से मिलकर बनी में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रूख कभी भी अपनी तरफ मोड़ सकते हैं। इनमें एक नाम बाबर हयात का भी है, जिससे भारत को सावधान रहने की जरूरत होगी। बाबर ने एशिया कप में बल्ले से धमाल मचाया हुआ है और उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है।
बाबर हयात के नाम एशिया कप टी20 में हैं सर्वाधिक रन
पाकिस्तानी मूल के बाबर हयात एशिया कप टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 3 मैचों में 64.66 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बना चुके हैं
एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज
बाबर हयात एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2016 के एशिया कप T20 में ओमान के खिलाफ 60 गेंद पर 122 रन की तूफानी पारी खेली थी। बाबर के बाद किसी दूसरे बल्लेबाज ने अबतक एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में शतक लगाने का कमाल नहीं किया है।
7 साल से हॉन्गकॉन्ग की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे बाबर हयात
बाबर हयात हॉन्गकॉन्ग टीम के मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर का आगाज मार्च 2014 में नेपाल के खिलाफ किया था। सिर्फ 2 महीने बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में भी डेब्यू का मौका मिल गया। अब तक बाबर हयात हॉन्गकॉन्ग की टीम के लिए 32 टी20 और 22 वनडे मैचों में शिरकत कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 29.15 की औसत से 758 टी20 रन, जबकि 39.20 की औसत से 784 वनडे रन बनाए हैं। बाबर ने टी20 में एक शतक, चार अर्धशतक और वनडे में 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
अगर बात ओवरऑल टी-20 की करें तो बाबर हयात ने हांगकांग के बाबर ने अबतक 55 मैच खेले हैं, जिसमें 1084 रन बनाने में सफल रहे हैं। T20I में बाबर हयात का स्ट्राइक रेट 121.38 का रहा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines