हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: मैदान में लौटते ही बुमराह ने मारा 'मिसाइल यॉर्कर', ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का हो गया काम तमाम

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत ने दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। नागपुर में खेले गए मैच में तेज गेंदबाद ने जसप्रीत बुमराह ने वापसी की। चोट के बाद आते ही बुमरान ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच का काम तमाम कर दिया।

अभी पढ़ें – IND vs AUS: ‘बहुत ज्यादा प्रैक्टि्स नहीं करता…,’ फिनिशर दिनेश कार्तिक का बयान

बुमराह पुरे लय में दिखे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन बुमराह ने फिंच का शिकार कर लिया। फिंच ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ 31 रन जड़े थे। फिंच को आउट करने इसलिए जरूरी था क्योंकि उनके रहते ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम था।

 

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फखर जमां की जगह आए खिलाड़ी का तूफान, T20 World Cup में धमाल मचाने को तैयार

ऑस्ट्रेलियाई इनिंग की 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने अपने सटीक यॉर्कर से फिंच को बोल्ड कर दिया। ये यॉर्कर इतना कमाल का था की फिंच भी आउट होने के बाद बुमराह की तारीफ करते दिखे। नागपुर में खेला दूसरा टी20 मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। ये मैच 8-8 ओवर का खेला गया, जिसमें बुमराह ने कुल 2 ओवर किए, जिसमें 23 रन देकर एरॉन फिंच के तौर पर एक विकेट लिया।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें