IND vs AUS, ODI World Cup 2023: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करेगी। टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम से होगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कुछ आंकड़े सामने आने लगे हैं जिससे रोहित ब्रिगेड के लिए खतरे की घंटी बजा रहे हैं। वहीं इस मामले में कंगारू टीम भारत से आगे है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा का ध्यान इस पर होगा तो उनके मन में भी कहीं ना कहीं इस बात का डर होगा। दरअसल यह आंकड़ा है चेपॉक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैचों के रिजल्ट का।
इस मैदान पर कुल तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। जिसमें से दो बार भारतीय टीम को हार मिली है। सिर्फ एक बार 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां टीम इंडिया जीती थी। जबकि इसी साल मार्च में कंगारू टीम ने भारत को एमए. चीदंबरम स्टेडियम में 21 रनों से हरा दिया था। इसलिए हम कह रहे हैं चेपॉक में जरा बचके। यहां टीम इंडिया को कंगारू टीम के गेंदबाजों से बचकर रहना होगा। चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिन की मददगार और स्लो मानी जाती है। ऐसे में एडम जैम्पा सबसे खतरनाक कड़ी साबित हो सकते हैं। भारतीय बल्लेबाजों का उनके खिलाफ रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं है।
चेपॉक में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैचों का रिजल्ट
- 1987- ऑस्ट्रेलिया 1 रन से जीती
- 2017- भारत को 17 रन से मिली जीत
- 2023- भारत को 21 रन से मिली हार
चेन्नई में टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड
अगर इस मैदान पर टीम इंडिया के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां 15 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें से 7 मैच भारतीय टीम यहां जीती और छह में उसे हार भी मिली है। जबकि दो मुकाबले इस मैदान पर नो रिजल्ट भी रहे हैं। आखिरी बार भारतीय टीम ने यहां इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था जिसमें टीम हारी थी। अगर पिछले पांच मैचों की बात करें तो 3 मैच टीम इंडिया ने यहां हारे हैं और दो जीते हैं। ऐसे में यह आंकड़ा भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन सकता है। इसलिए भारतीय टीम को यहां जरा बचके रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-
PAK vs NED: नीदरलैंड के सामने बाबर की सेना ने टेके घुटने, वर्ल्ड कप डेब्यू में डच गेंदबाज का जलवा
Babar Azam, PAK vs NED: वर्ल्ड कप के पहले मैच में बाबर आजम फ्लॉप, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines