हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: तीसरे T20 मैच में सांपों का डर! हैदराबाद के स्टेडियम में इस वजह से निकल रहे स्नेक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया रविवार को तीन मैचों की टी 20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेलेंगे। सीरीज का तीसरा टी20 हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। महत्वपूर्ण मैच से पहले राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने कहा कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी 20 क्रिकेट मैच की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

अभी पढ़ें – Roger Federer Last Match: जब आप सो रहे थे तब अपना विदाई मैच खेल रहा था टेनिस का सबसे चहेता खिलाड़ी, Video में देखें भावुक पल

खेल की सुरक्षा और सफल संचालन के लिए साइबर क्राइम, एसएचई टीम, ऑक्टोपस, टीएसएसपी, एआर और अन्य इकाइयों के 2,500 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। आयुक्त ने यह भी कहा कि उन्होंने सांप पकड़ने वालों को लगाया है क्योंकि पिछले तीन वर्षों में मैचों की कमी के कारण स्टेडियम के चारों ओर झाड़ियां बड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन

जेबकतरों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी 

महेश भागवत ने शुक्रवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए कहा कि स्टेडियम के अंदर और बाहर वीडियो सर्विलांस की जाएगी। नियंत्रण कक्ष से पुलिस की एक टीम दर्शकों पर नजर रखेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी भी तरह का अनियंत्रित व्यवहार नहीं कर सकें।

उन्होंने जेबकतरों और अवैध रूप से टिकट बेचने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की। आयुक्त ने आगे कहा, “हमने सांप पकड़ने वालों को भी काम पर रखा है क्योंकि पिछले तीन वर्षों में मैचों की कमी के कारण स्टेडियम के चारों ओर झाड़ियां बड़ी हो गई हैं।” मलकाजगिरी की डीसीपी रक्षिता के मूर्ति के अनुसार, गेट 4 से 9 तक पुलिस मौजूद रहेगी, क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन चीजों पर रहेगा बैन 

स्टेडियम में वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण, लैपटॉप, सिगरेट, लाइटर, माचिस, ज्वलनशील, पेय और खाद्य पदार्थ ले जाने की मनाही होगी। पालतू जानवर, हेलमेट, आतिशबाजी, बैकपैक, सेल्फी स्टिक, शराब पर भी बैन रहेगा। मोबाइल फोन, हेडसेट, पर्स और पहचान पत्र ले जा सकेंगे।

अभी पढ़ें – IND vs AUS: मैदान में लौटते ही बुमराह ने मारा ‘मिसाइल यॉर्कर’, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का हो गया काम तमाम

विज्ञापन

तीन साल बाद मैच 

भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में केवल एक T20I खेला है। द मेन इन ब्लू ने 208 रनों के लक्ष्य का छह विकेट से पीछा किया। विराट कोहली और केएल राहुल ने क्रमश: 94 और 62 रन बनाए। खेल के दौरान 27 छक्के मारे गए, जो भारत में एक T20I मैच का रिकॉर्ड था। COVID-19 के बाद हैदराबाद T20I की मेजबानी करेगा। रविवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच सीरीज का निर्णायक होगा। हैदराबाद में IND vs AUS तीसरे T20I के टिकट बिक चुके हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola