IND vs AUS: मैदान में लौटते ही बुमराह ने मारा 'मिसाइल यॉर्कर', ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का हो गया काम तमाम

BOOM

नई दिल्ली: भारत ने दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। नागपुर में खेले गए मैच में तेज गेंदबाद ने जसप्रीत बुमराह ने वापसी की। चोट के बाद आते ही बुमरान ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच का काम तमाम कर दिया।

बुमराह पुरे लय में दिखे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन बुमराह ने फिंच का शिकार कर लिया। फिंच ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ 31 रन जड़े थे। फिंच को आउट करने इसलिए जरूरी था क्योंकि उनके रहते ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम था।

ऑस्ट्रेलियाई इनिंग की 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने अपने सटीक यॉर्कर से फिंच को बोल्ड कर दिया। ये यॉर्कर इतना कमाल का था की फिंच भी आउट होने के बाद बुमराह की तारीफ करते दिखे। नागपुर में खेला दूसरा टी20 मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। ये मैच 8-8 ओवर का खेला गया, जिसमें बुमराह ने कुल 2 ओवर किए, जिसमें 23 रन देकर एरॉन फिंच के तौर पर एक विकेट लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ