Roger Federer Last Match: जब आप सो रहे थे तब अपना विदाई मैच खेल रहा था टेनिस का सबसे चहेता खिलाड़ी, Video में देखें भावुक पल

Roger (1)

Roger Federer Last Match: रोजर फेडरर ने टेनिस कोर्ट को अलविदा कह दिया। अपना जब हिंदुस्तान में उनके चाहने वाले नींद की आगोश में थे तब रोजर फेडरर अपना आखिरी मैच खेल रहे थे। लंदन के ओ2 एरिना में 17,500 की भीड़ के साथ, 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने एक साल से अधिक समय के बाद स्पेन के राफेल नडाल के साथ कोर्ट में वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/fedsipas/status/1573459976344961033

फेडरर अपना आखिरी मैच हार गए, लेकिन इस मैच में परिणाम मायने नहीं रखता था। मायने रखता था कि फैंस उनको आखिरी बार कोर्ट में टेनिस खेलते देख पाएं। रोजर फेडरर ने डबल मैच खेला। उनके जोड़ीदार राफेल नडाल थे। लंदन में खेले गए रोजर फेडरर अपने करियर के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सके। मेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

विदाई मैच में कोर्ट में ऐसा कोई नहीं था जिसके आंखों में आंसू न हों। सभी भावुक थे। मैच में उनके साथ जोड़ी बनाकर खेलने वाले नडाल तो फूट-फूटकर रो रहे थे। उनके अलावा जोकोविच, मरे और दूसरे सभी खिलाड़ियों की भी आंखे इस भावुक पल के दौरान भीगी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैच खत्म होने के बाद रोजर फेडरर ने जब विदाई स्पीच दी उस समय पूरे स्टेडियम में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फेडरर ने अपने आखिरी मैच के बाद कहा, ” मेरे लिए ये दिन बड़ा है। मैं आज उदास नहीं बल्कि खुश हूं। मुझे यहां खड़े होकर अच्छा लग रहा है। मुझे वो सब करके अच्छा लगा जो मैंने आखिरी बार किया। मुझ पर कोई दबाव नहीं था। मैंने मुकाबला खेला, मेरे लिए ये बड़ी खुशी की बात रही।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ