IND vs AUS: अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आज खुद पीएम मोदी मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी मैच में टॉस कराएंगे। मैच का टॉस दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी एल्बनीज पहुंच चुके हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर आज सुबह से फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। उत्साहित फैंस इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में आएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर के राजभवन से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के लिए रवाना हुए। वह आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज के साथ देखेंगे।

और पढ़िए –  IND vs AUS 4th Test, Day 1 Live: भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, अश्विन की गेंद पर ट्रेविस हेड आउट

और पढ़िए – IND vs AUS: सिराज की जगह शमी को मौका, बिना किसी बदलाव के उतरी ऑस्ट्रेलिया

इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। उसने पहला और दूसरा मैच जीता था। लेकिन तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी।

प्रोबेबल प्लेइंग इलेवन 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी/मोहम्मद सिराज, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ