India vs Afghanistan Final: चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियाई खेलों में टीम इंडिया का फाइनल में सामना अफगानिस्तान से होगा। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर गोल्ड मेडल मैच में एंट्री की थी। अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला 7 सितंबर शनिवार को खेला जाएगा।
पाकिस्तान की करारी हार
शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की युवा टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 115 रनों पर ही सिमट गई थी। जवाब में अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल किया और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। अफगानिस्तान की इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं साल 2019 वर्ल्ड कप खेल चुके गुलाबुद्दीन नायब।
कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह गोल्ड मेडल मैच हांगझोउ के पिंगफेंग क्रिकेट कैम्पस में खेला जाएगा। आप अगर यह मैच हिंदी में देखना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल सोनी स्पोर्ट्स Ten 3, Ten 3 HD, सोनी स्पोर्ट्स Ten 4 HD पर देख सकते हैं। जबकि तमिल और तेलुगु में सोनी स्पोर्ट्स Ten 4 पर इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
वहीं, अगर आप इंग्लिश में देखना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स Ten 5 और सोनी स्पोर्ट्स Ten 5 HD में देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। साथ ही अन्य अपडेट्स के लिए आप News24 Sports के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines