India vs Bangladesh Asian Games 2023: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश को 9 विकेट से दी मात

Asian Games 2023 India vs Afghanistan

India vs Bangladesh Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को मात दे दी है। भारत इसी के साथ इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। चीन के हांग्जू में खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम ने शुरुआत से ही बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान करके रख दिया और केवल 96 रन ही बनाने दिए।

विज्ञापन

दूसरे ही मैच में चमके साईं सुदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना दूसरा ही मैच खेल रहे साईं सुदर्शन ने मैच में अपनी कला का प्रदर्शन किया। युवा गेंदबाज ने पहले मैच में एक विकेट लेने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 3 विकेट लिए। उन्होंने बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को घ्वस्त किया और अंत में मिडल ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी परेशान किया।

विज्ञापन

तिलक वर्मा और गायकवाड़ ने बल्ले से किया कमाल

मैच में 96 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में ही यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया हालांकि बाद में ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने शानदार साझेदारी की और टीम को जीत की ओर ले गए। मैच में तिलक वर्मा ने कई बेहतरीन शॉट्स खेले और सभी का दिल जीत लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ