---विज्ञापन---

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया A टीम की घोषणा, संजू सैमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चेन्नई में खेली जाने वाली तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारत A टीम का चयन किया है। खास बात यह है कि संजू सैमसन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चेन्नई में खेली जाने वाली तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारत A टीम का चयन किया है। खास बात यह है कि संजू सैमसन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय ए टीम का कप्तान बनाया गया है।

अभी पढ़ें IND vs AUS: मोहाली में टिकट के लिए लग गई स्टूडेंट्स की भीड़, जानिए कितना है प्राइस

---विज्ञापन---

पृथ्वी शॉ की वापसी

16 सदस्यीय टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है। इस टीम में उमरान मलिक भी शामिल हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज 22 सितंबर से एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में शुरू होगी। पृथ्वी शॉ का लिस्ट ए में 56.5 औसत और 125 स्ट्राइक रेट है। पृथ्वी इन दिनों दलीप ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

संजू के प्रशंसक खुश 

---विज्ञापन---

संजू सैमसन को टी 20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाई थी। इसके बाद उनके प्रशंसक काफी निराश थे। फैंस का कहना था कि संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और मध्यक्रम में टीम इंडिया को मजबूती प्रदान कर सकते थे। सैमसन  ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे और टी 20 के साथ ही जिम्बाव्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस टीम में अंडर 19 स्टार ऑलराउंडर राज अंगद बावा को भी जगह मिली है। कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ और राहुल चाहर जैसे नाम भी शामिल हैं।

अभी पढ़ें T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चोट बनी चिंता

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए टीम: पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शबाज़ अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 16, 2022 03:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola