IND vs AUS: मोहाली में टिकट के लिए लग गई स्टूडेंट्स की भीड़, जानिए कितना है प्राइस
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम मोहाली में इकट्ठा होगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 20 सितंबर मंगलवार को खेला जाएगा। पीसीए अधिकारियों के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम का पहला अभ्यास सत्र शनिवार को होना है।
एरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम मोहाली में पहले ही चेक इन कर चुकी है। इस बीच सैकड़ों प्रशंसकों ने मोहाली में आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम के काउंटरों पर टिकट खरीदने के लिए भीड़ लगा दी। स्टूडेंट्स ब्लॉक में टिकट की कीमत 300 रुपये रखी गई है।
कोविड के बाद पहली बार 100 प्रतिशत दर्शकों की मेजबानी
शाम 4 बजे टिकट बिक्री के लिए जाने से पहले ही प्रशंसकों की कतार लग गई थी। 20 सितंबर की शाम को होने वाले मुकाबले के लिए छात्रों की श्रेणी के टिकट केवल इन काउंटरों पर उपलब्ध हैं। टिकटों की बिक्री जहां सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, वहीं सुबह छह बजे से ही प्रशंसकों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। टिकट काउंटर खोलने से पहले पुलिस बुलानी पड़ी।स्टूडेंट्स ब्लॉक के अलावा अन्य ब्लॉक के टिकट ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं।
यह पहली बार है जब महामारी के बाद पीसीए स्टेडियम 100% भीड़ की क्षमता पर एक अंतरराष्ट्रीय खेल की मेजबानी कर रहा है। IND vs AUS T20 सीरीज मोहाली, नागपुर और हैदराबाद में खेली जाएगी। सीरीज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
IND vs AUS T20 सीरीज शेड्यूल
IND vs AUS पहला T20I, 20 सितंबर, मोहाली
IND vs AUS दूसरा T20I, 23 सितंबर, नागपुर
IND vs AUS तीसरा T20I, 25 सितंबर, हैदराबाद
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: