नई दिल्ली: ICC U19 महिला T20 विश्व कप के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 14 से 29 जनवरी 2023 तक दक्षिण अफ्रीका में होगा। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं, जो इसे अब तक के सबसे बड़े आईसीसी आयोजनों में से एक बनाएगी। इसमें 15 दिनों में 41 मैच खेले जाएंगे। बेनोनी और पोटचेफस्ट्रम में ये मैच खेले जाएंगे। इस आयोजन के लिए जून 2022 में क्वालीफायर शुरू हुए। जिसमें चार स्थान क्षेत्रीय क्वालीफायर द्वारा तय किए गए थे।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘इन 2 लाइनों ने शोएब मलिक को कर दिया टीम से बाहर…’
11 पूर्ण आईसीसी सदस्यों और पांच सहयोगी टीमों से गठित 16 टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स लीग चरण में आगे बढ़ेंगी, जहां ग्रुप ए की टीमें ग्रुप डी के खिलाफ खेलेंगी और ग्रुप बी ग्रुप सी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी। इंडोनेशिया और रवांडा आईसीसी विश्व कप आयोजन में पहली बार खेलने वाली दो टीमें हैं। इंडोनेशिया ने जुलाई में पापुआ न्यू गिनी को हराकर पूर्वी एशिया-प्रशांत समूह का खिताब जीता, जबकि रवांडा 12 सितंबर को तंजानिया को हराकर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाली अंतिम टीम बन गई।
अभी पढ़ें – ‘आप IPL में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं करते?’…जिमी नीशम ने दिया मजेदार उत्तर
हर दिन चार मैच
इस आयोजन के तहत प्रत्येक दिन चार मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया पहले दिन बांग्लादेश से खेलेगा, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ बेनोनी के विलोमूर पार्क मेन ओवल में खेलेगा, जबकि यूएई का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। इसके बाद श्रीलंका बनाम यूएसए होगा। सुपर सिक्स चरण 20 जनवरी से शुरू होगा। सेमीफाइनल 27 जनवरी को होगा और फाइनल 29 जनवरी को पोटचेफस्ट्रम में खेला जाएगा। फाइनल के लिए 30 जनवरी को रिजर्व डे रखा गया है। 9 से 11 जनवरी के बीच जोहान्सबर्ग और तशवाने शहरों में 16 वार्म-अप मैच होंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines