Hockey World Cup 2023: कांटे के मुकाबले में जर्मनी की जीत, वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Hockey World Cup 2023 final germany vs belgium

Hockey World Cup 2023 final germany vs belgium

नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने शानदार जीत दर्ज की है। जर्मनी ने फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से शिकस्त दी। रविवार को भुवनेश्वर में खेला गया फाइनल मुकाबला कांटे का रहा। दोनों टीमों ने फुल टाइम तक 3-3 गोल किए। इसके बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकाला गया। पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन किया और 5-4 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी का तीसरा विश्व खिताब

यह जर्मनी का तीसरा विश्व खिताब है। इससे पहले टीम ने 2002 और 2006 में वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल में बेल्जियम के फ्लोरेंट ऑबेल ने 10वें मिनट में पहला गोल दाग मुकाबले की शुरुआत की। जबकि टंगी कोसिन्स ने कुछ सेकंड के भीतर बेल्जियम की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर में दो शुरुआती गोल खाने के बाद जर्मनी ने शानदार वापसी की।

विज्ञापन

जर्मनी की वापसी के बाद स्कोर हुआ बराबर

हाफटाइम हूटर से पहले जर्मनी के निकलास वेलेन ने शानदार गोल दाग इस बढ़त को कम कर दिया। इसके बाद गोंजालो पेइलट ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक बदलकर जर्मनी को बराबरी पर ला दिया। अंतिम क्वार्टर में प्रतियोगिता में पहली बार जर्मनी की बढ़त देखी गई। कप्तान मैट ग्रामबश ने बेल्जियम के गोलकीपर को छका बाईं ओर से शानदार गोल दागा। हालांकि, बेल्जियम के खिलाड़ी टॉम बून ने एक गोल दाग स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें जर्मनी ने 5 गोल दागे, जबकि बेल्जियम की टीम 4 गोल ही दाग सकी। टीम इंडिया विश्व कप में नौवें स्थान पर रही। उसे न्यूजीलैंड से हार के बाद खिताब की दौड़ से बाहर होना पड़ा। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने जापान और साउथ अफ्रीका को हराकर नौंवा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ