Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा चेन्नई, अगस्त में खेला जाएगा टूर्नामेंट
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: भारत में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आगाज तीन अगस्त से चेन्नई में होगा। लंबे समय बाद है जब ओडिशा की बजाय देश के अन्य किसी स्थान पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला जाएगा।
चेन्नई में पिछली बार 2007 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट खेला गया था। चेन्नई ने अंतिम बार 2007 में एशिया कप केरूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। तब भारत ने फाइनल में कोरिया को 7-2 से हराकर यह टूर्नामेंट जीता था। भारत इस टूर्नामेंट को 2011 और 2016 में जीत चुका है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए तीन बार के विजेता पाकिस्तान और चीन ने अब तक हामी नहीं भरी है। आयोजकों का कहना है कि पाकिस्तान और चीन टूर्नामेंट में खेलने के बारे में 25 अप्रैल तक बताएंगे।
आयोजकों ने कहा कि अगर पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में खेलती है तो उसके लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि चेन्नई में इस टूर्नामेंट के आयोजन से इस क्षेत्र में हॉकी को पुर्नजीवन मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: