Highest Wicket Taker in Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाद स्टूअर्ट ब्रॉड ने अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। द ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट (England vs South Africa) के चौथे दिन एल्गर को 36 के निजी स्कोर पर LBW हो गए। ये ब्रॉड का 564वां टेस्ट विकेट था। इसके साथ ही ब्रॉड अब टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवे स्थान पर पहुंच गए है। स्टूअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबादज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया।
अभी पढ़ें – Asia Cup: रिजवान, शादाब नहीं ये है पाकिस्तान की हार का असली गुनहगार!
अब ब्रॉड से आगे सिर्फ जेम्स एंडरसन
ग्लेन मैक्ग्रा के टेस्ट में 563 विकेट हैं। अब ब्रॉड से आगे उनके हमवतन और साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने अपने करियर में 666 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो स्टुअर्ट ब्रॉड अभी टेस्ट क्रिकेट में पांचवे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ हैं। दूसरे नंबर पर 708 विकेट के साथ शेन वॉर्न, तीसरे नंबर पर 666 विकेट साथ जेम्स एंडर और चौथे स्थान पर भारत के अनिल कुंबले 619 विकेटों के साथ हैं।
लॉर्ड्स में किया था कारनामा
लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान, ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक स्थान पर 100 या अधिक विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। वह कुलीन सूची में मुरलीधरन और रंगना हेराथ की श्रीलंकाई जोड़ी में शामिल हो गए, जिसमें एंडरसन भी थे। ब्रॉड की तरह एंडरसन ने भी होम ऑफ क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
36 साल के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2007 में इंग्लैंड के लिए श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वे अब टी20 और वनडे नहीं खेलते हैं।
अभी पढ़ें – साउथ अफ्रीका के खिलाफ धवन करेंगे कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेगा रेस्ट!
टेस्ट क्रिकेट के टॉप 5 गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन – 800 विकेट
शेन वॉर्न – 708 विकेट
जेम्स एंडरसन – 666 विकेट
अनिल कुंबले – 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड – 566 विकेट
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
92 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
225 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
328 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
350 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
387 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
399 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
418 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
418 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
425 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines