नई दिल्ली: एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीम जब मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो माहौल ही कुछ और होता है। हालांकि भारत के लिए बुरी खबर ये है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुमराह की कमी भारत को खल सकती है। उनकी कमी टीम में कौन पूरी करेगा? ये एक बड़ा सवाल है। इस बीच हार्दिक पांड्या ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पांड्या बुमराह की स्टाइल में बॉलिंग कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – One Day World Cup 2023: वेस्टइंडीज की वनडे वर्ल्ड कप उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह
हार्दिक ने बुमराह को किया कॉपी
हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह नेट्स में जसप्रीत बुमराह की स्टाइल में ही बॉलिंग करते नजर आ रहे हैं। गेंद फेंकने के बाद पांड्या ने बुमराह की तरह ही एक्शन किया। कैप्शन में पांड्या ने लिखा, फॉर्म कैसी है, बूम (बुमराह)? हार्दिक के इस वीडियो पर फैन्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा- अच्छा है, लेकिन बुमराह तो बुमराह हैं।
जसप्रीत बुमराह को पीठ की चोट के कारण एशिया कप टी20 टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। उस इंजरी को ठीक होने में कुछ समय लगेगा। बुमराह के अलावा हर्षल पटेल भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। दोनों गेंदबाज की कमी टीम इंडिया को एशिया कप में खलेगी। फिलहाल ये दोनें बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान संभालते नजर आएंगे। चौथे तेज गेंदबाज के रूप में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक कमान संभालेंगे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
स्पिन डिपार्टमेंट में रवींद्र जडेजा, आर। अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई मौजूद रहेंगे। हालांकि स्टैंडबाय में तेज गेंदबाज दीपक चाहर और स्पिनर अक्षर पटेल उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – Lausanne Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने फैंस को दी अच्छी खबर, बोले- लुसाने में मिलते हैं
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर। अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
72 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
398 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines