नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से नीरज चोपड़ा के लुसाने डायमंड लीग में भाग लेने को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन मंगलवार को भारत के स्टार एथलीट ने इन पर विराम लगा दिया। नीरज चोपड़ा ने 26 अगस्त को लुसाने में होने वाले पुरुषों के भाला फेंक में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। नीरज ने ट्विटर पर खुद को लुसाने डायमंड लीग में भाग लेने के लिए फिट घोषित किया। उन्होंने अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘मजबूत महसूस कर रहा हूं और शुक्रवार के लिए तैयार हूं। सभी के समर्थन के लिए धऩ्यवाद। लुसाने में मिलते हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट से उबरे
नीरज चोपड़ा के इस पोस्ट का मतलब यह भी है कि वह कमर की चोट से उबर चुके हैं। वह सीडब्ल्यूजी 2022 में इसी चोट कारण से शामिल नहीं हुए थे। उनका नाम एथलीटों की सूची में होने से भ्रम पैदा हुआ, जो लुसाने में शामिल होंगे। हालांकि आधिकारिक सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन भागीदारी को लेकर संदेह था।

विज्ञापन

कम नहीं है चुनौती
लॉज़ेन डायमंड लीग पर सभी की निगाहें हैं। इसकी शुरुआत 25 अगस्त से हो रही है। चोपड़ा को बड़े नामों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसमें चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशॉर्न वालकॉट शामिल हैं। गौरतलब है कि वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मुकाबला आसान होने वाला है। चोपड़ा को जैकब और केशोर्न से चुनौती मिलेगी। इसमें उनकी फिटनेस की भी परीक्षा होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ