हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गीता बसरा ने पति हरभजन सिंह से कहा- 'तू मुझसे दुखी, मैं तुझसे दुखी'...तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

विज्ञापन
Harbhajan Singh Geeta Basra funny Instagram Reels

Harbhajan Singh Instagram Reels: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें हरभजन की पत्नी कह रही हैं कि ‘तूं मुझसे दुखी मैं तुझसे दुखी।’ चौंकिए नहीं, हरभजन सिंह की पत्नी ने सच में ऐसा कहा है, लेकिन यह उनके उस डॉयलॉग का हिस्सा है, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम रील में इस्तेमाल किया है।

अभी पढ़ें – गीता बसरा ने पति हरभजन सिंह से कहा- ‘तू मुझसे दुखी, मैं तुझसे दुखी’…तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

इस रील वीडियो में हरभजन सिंह अपनी पत्नी के साथ हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। हरभजन ने अपनी इस इंस्टाग्राम रील को शादी के साइड इफेक्ट पार्ट 1 नाम दिया है।

विज्ञापन

वीडियो में साफ दिख रहा है कि हरभजन और गीता बसरा साथ में बैठे हैं। गीता बसरा फोन पर व्यस्त दिख रही हैं। इस दौरान हरभजन गीता से कहते हैं, सुनो मैं तुम्हें एक शायरी सुनाऊं.. इस पर गीता बसरा कहती हैं, हां.. इसके बाद हरभजन सिंह कहते हैं, तुम चंद्रमुखी, मैं सूरजमुखी… इतना सुनते ही गीता गुस्से से कहती हैं, ‘तू मुझसे दुखी, मैं तुससे दुखी’..

पत्नी गीता की ये बात सुनकर हरभजन भी चुप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि ‘तुम अपनी जबान कटवा लो, तुम भी सुखी, मैं भी सुखी’। इसके बाद हरभजन नाराज होकर दूसरी ओर मुंहकर बैठने की एक्टिंग करते हैं।

विज्ञापन

हरभजन की यह इंस्टाग्राम रील तेजी से वायरल हो रही है। खास बात ये है कि इस रील को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही सवा लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोग कमेंट्स कर चुके हैं।

अभी पढ़ें – Video: हरभजन सिंह ने पत्नी गीता से कहा- ‘अपनी जुबान कटवा लो’, देखें वीडियो

विज्ञापन

साल 2015 में हुई थी गीता और हरभजन सिंह की शादी

आपको बता दें कि पांच हिंदी और एक पंजाबी फिल्म में काम कर चुकी गीता बसरा ने साल 2015 में हरभजन से शादी की थी। जिसके बाद इन दोनों के यहां एक बेटी और एक बेटे ने जन्म लिया। शादी के एक साल बाद यानी 2016 के बाद से गीता ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। उनका जन्म इंग्लैंड में हुआ था और उनकी नागरिकता भी ब्रिटिश है, लेकिन लंबे समय से वह भारत में रह रही हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola