Happy Birthday Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत 4 अक्टूबर, मंगलवार को 25 साल के हो गए हैं। इनके बर्थडे के मौके पर फैन्स की कई बधाईयां (Rishabh Pant Birthday Wishes) आ रही है। खेल जगत के कई दिग्गज और रिश्तेदार-दोस्तों से भी इन्हें अपने बर्थडे पर खूब बधाईयां मिल रही है।
अभी पढ़ें – IND Vs SA: आखिर किसे देखकर हाथ जोड़ने लगे रोहित शर्मा, गुस्से से लाल था चेहरा, देखें VIDEO
इनके बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi) का जन्मदिन की बधाई देने का अंदाज काफी अलग रहा, जिसने पंथ के दिल को एक बार फिर जीत लिया। ऋषभ पंत और ईशा नेगी एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। इसका खुलासा वो सोशल मीडिया पर कर भी चुके हैं।
अपने प्यार का इजहार दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर करते रहते हैं। एक बार फिर दोनों के बीच का प्यार बर्थडे विश के जरिए नजर आया।
ईशा ने ऐसे अंदाज में किया ऋषभ पंत को विश
- ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें एक वीडियो है। इस वीडियो के जरिए ईशा, ऋषभ पंत को बर्थडे विश कर रही है। साथ ही अपने प्यार का इजहार भी कर रही है।
- दरअसल, ईशा नेगी ने स्टोरी में ऋषभ पंत की तस्वीर वीडियो साझा की है। इस पर ‘माय लव’ भी लिखा है। इस रोमांटिक अंदाज से बर्थडे विश करना यकीनन ऋषभ को पसंद आया होगा।
- बता दें कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक बर्थेड सॉन्ग भी प्ले हो रहा है। साथ में लिखा कैप्शन भी नजर आ रहा है, जिसमें ‘हैप्पी बर्थडे माय लव’ लिखा हुआ है। साथ में एक दिल वाली इमोजी भी लगाई हुई है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: दीपक चाहर ने दिखाया बड़ा दिल, बेईमानी कर रहे बल्लेबाज को बख्श दिया, देखें VIDEO
ईशा नेगी कौन हैं? (Who is Isha Negi)
ईशा नेगी और ऋषभ पंत दोनों ही उत्तराखंड के निवासी हैं। बात करें ईशा नेगी की तो ये इंटीरियर डिजाइनर के साथ फैशन डिजाइनिंग भी करती हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ईशा नेगी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि इस बार के आईपीएल 2022 में ईशा लगातार पंथ को सपोर्ट करने पहुंची थीं, जिसकी वीडियो भी काफी वायरल हुईं थी।
वीडियो देखने के लिए इस पर क्लिक करें- https://instagram.com/stories/ishanegi_/2941067593436616875?utm_source=ig_story_item_share&igshid=MDJmNzVkMjY=
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines