IND Vs SA: आखिर किसे देखकर हाथ जोड़ने लगे रोहित शर्मा, गुस्से से लाल था चेहरा, देखें VIDEO

Rohit sharma IND vs SA

Rohit sharma IND vs SA

IND vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 49 रनों से हरा दिया है। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 18.3 ओवरों में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजो ने गेंदबाज़ों को खुब धोया जिससे कप्तान रोहित शर्मा भी परेशान नज़र आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुसो ने की हर्षल-दीपक की पिटाई, रोहित शर्मा ने जोड़े हाथ

मैच में टॉस हारने के बाद पहले बेटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शुरू से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की। पहले ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 43 बॉल में 68 रनों की पारी खेली। वहीं उसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए रूसो ने टीम इंडिया के हर एक गेंदबाज को टारगेट किया और 48 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली। रुसो ने सबसे ज्यादा पिटाई हर्षल पटेल और दीपक चाहर की करी।

जब दीपक चाहर के आखिरी ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने के बाद डेविड मिलर उतरे तो उन्होंने भी लगातार दो छक्के लगा दिए जिसके बाद रोहित शर्मा ने अपना सर पकड़ लिया और दीपक चाहर के सामने हाथ जोड़ लिए जिसके बाद चाहर ने भी शर्म के मारे छोटी सी स्माइल चेहरे पर ला दी। वहीं इसकी अगली गेंद पर सिराज ने भी मिलर का कैच छोड़ दिया और छक्का हो गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/DURGESH93359938/status/1577322186163249152

विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में हारने के बावजूद भारत ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। वहीं इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सुर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ