नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। मैच पर्थ की उछाल भरी पिच पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच अहम है। भारत जहां आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का करना चाहेगी, वहीं अफ्रीका की टीम इस मैच को किसी भी हाल में जीतना चाहेगी। मैच कई रिकॉर्ड बन और टूट सकते हैं। विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ दो और रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: महज 15 रन बनाकर इतिहास रच गए रोहित शर्मा…श्रीलंका के दिग्गज को छोड़ा पीछे
विराट कोहली रचेंगे इतिहास
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में अर्धशतक लगाकर दिखा दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाता है। रविवार के मैच में विराट 28 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप के 23 मैचौं करीब 90 की औसत से 989 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 132.04 का है। वहीं, महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1016 रन बनाए हैं। विराट से पीछे क्रिस गेल हैं। वह 33 मैचों में 34.46 की औसत से 965 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। वह 35 मैचों में 37.66 की औसत से 904 रन बनाए हैं।
सिक्सर किंग बनेंगे हिटमैन
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में हाफ सेंचुरी ठोकी थी। रोहित का बल्ला चलता है तो छक्कों की बारिश होती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर रोहित का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ चला और वे 5 छक्के जड़ने में सफल हो जाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित से आगे वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल ने 483 मैचों में 553 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित के अभी 422 मैचों में 495 सिक्स है।
विराट कोहली एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 कैच लपके हैं। अगर आज के मुकाबले में विराट एक कैच लपकते हैं तो उनके 50 कैच पूरे हो जाएंगे और वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय होंगे। विराट से आगे रोहित शर्मा हैं। जिन्होंन 144 मैच में 57 कैच पकड़े हैं।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टीम इस प्रकार है
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल , युजवेंद्र चहली
दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (wk), टेम्बा बावुमा (c), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी, हेनरिक क्लासेन, मार्को जेन्सन, रीज़ा हेंड्रिक्सप
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines