18 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ठोकी back-to-back सेंचुरी, बना डाला गजब का रिकॉर्ड, 3 पारियों में कूटे 286 रन
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Gustav McKeon: टी 20 क्रिकेट में बेक टू बेक शतक जड़कर फ्रांस के सलामी बल्लेबाज गुस्ताव मैककॉन ने इतिहास रच दिया है। McKeon T20I प्रारूप में एक के बाद एक शतक बनाने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने 286 रनों के साथ टी-20 करियर की पहली तीन पारियों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।
फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन की उम्र अभी महज 18 वर्ष, 280 दिन है। इस उम्र में उन्होंने जो रिकॉर्ड अपने नाम किया है, इससे पहले कोई दूसरा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा नहीं नहीं कर पाया है।
बुधवार को नार्वे के खिलाफ मैककॉन ने अपना दूसरा शतक ठोका। इस दौरान 53 गेंदों का सामना किया और 101 रनों की पारी खेली। इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 छक्के जड़े और 4 चौके लगाए।
इससे पहले गुस्ताव मैककॉन ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 61 गेंदों में 109 रन बाए थे। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के जड़े थे।
मैककॉन ने चेक गणराज्य के खिलाफ 54 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी से टूर्नामेंट में उन्होंने सभी को चकित कर दिया था।
बुधवार को T20 वर्ल्ड कप 2024 यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर टूर्नामेंट के तहत खेले गए इस मैच फ्रांस ने पहले बल्लेबाजी करते हए 158 रन बनाए, जवाब में नार्वे 147 रन पर सिमट गई।
गुस्ताव मैककॉन टी 20 फॉर्मेट एक के बाद एक शतक लगाने के साथ ही T20I करियर की पहली तीन पारियों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस मामले में उन्होंने सलामी बल्लेबाज ने अजहर अंदानी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पिछले साल पुर्तगाल के लिए अपनी पहली तीन पारियों में 46, 100 और 81 का स्कोर बनाया था।
गुस्ताव मैककॉन – फ्रांस – 286 रन 2022
अजहर अंदानी – पुर्तगाल – 227 रन – 2021
सबावून दाविज़ी – चेक गणराज्य – 208 रन – 2019-2020
कुशाल भुरटेल – नेपाल – 185 रन – 2021
मुख्तार अहमद – पाकिस्तान – 182 रन – 2015
इवान सेलेमानी – तंजानिया – 182 रन – 2021
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: