Irfan Pathan के साथ एयरपोर्ट पर हुआ बुरा बर्ताव, साथ में मौजूद थे बीवी-बच्चे, जानें पूरा मामला

Irfan Pathan

Irfan Pathan

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव किया गया है। वह बुधवार (24 अगस्त) को परिवार के साथ दुबई रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां से उन्हें फ्लाइट लेनी थी। इसी दौरान उनके साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव किया गया। ये आरोप खुद इरफान पठान ने लगाए हैं। इसे लेकर उन्होंने एक ट्विट भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर पर डेढ़ घंटे खड़े रहना पड़ा- इरफान पठान

इरफान पठान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘आज (बुधवार) मैं मुंबई से दुबई विस्तारा की फ्लाइट यूके-201 से रवाना हो रहा था। इसी दौरान चेक-इन काउंटर पर मेरे साथ बुरा बर्ताव किया गया। इरफान पठान (Irfan Pathan) का कहना है कि बुकिंग कंफर्म होने के बावजूद उनको डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। मेरी कन्फर्म टिकट में विस्तारा ने हेरफेर कर दिया। इस समस्या के समाधान के लिए मुझे काउंटर पर डेढ़ घंटे खड़े रहना पड़ा। मेरे साथ पत्नी, एक 8 महीने और एक 5 साल का बच्चा भी था।’

विज्ञापन

इरफान पठाने ने की कार्रवाई की मांग

पूर्व ऑलराउंडर ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि ‘ग्राउंड स्टाफ काफी बहाने बना रहा था और उनका व्यवहार भी काफी खराब था। मेरे अलावा भी वहां कई यात्री थे, जिन्हें इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने फ्लाइट को ओवरसोल्ड कैसे कर दिया और मैनेजमेंट ने भी इसे कैसे मंजूरी दे दी? मैं अथॉरिटी से निवेदन करता हूं कि इस मामले में जल्द कोई कार्रवाई करें, ताकि जिस अनुभव से मैं गुजरा हूं, कोई और ना गुजरे।’

विज्ञापन

दुबई क्यों गए हैं इरफान पठान

आपको बता दें कि इरफान पठान यूएई में होने वाले एशिया कप 2022 के कमेंट्री पैनल में शामिल हैं। 27 अगस्त से यूएई में यह टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। इरफान इसी के लिए दुबई रवाना हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ