FIFA World Cup Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं, फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खिताबी मुकाबला होगा, कल रात हुए सेमीफाइनल मैच में फ्रांस ने मोरक्को को हरा दिया, इस जीत के साथ ही यह तय होगा गया कि अब लियोनेल मेसी की टीम को फ्रांस से भिड़ना होगा।
लेकिन मेसी के लिए दो गजब के संयोग बन रहे हैं, जो उसकी जीत की उम्मीदों को अभी से बढ़ा रहे हैं, आप भी जानिए इन दो संयोग के बारें में जो मेसी की टीम के लिए अच्छे माने जा रहे हैं।
पहला संयोग
अर्जेंटीना के लिए जो सबसे गजब का संयोग बन रहा है वह 1978 और 1986 के वर्ल्ड कप से जुड़ा है। दरअसल इन दोनों विश्वकप के तीसरे मैच में उस वक्त अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर रहे मारियो केम्पस (1978) और डिएगो माराडोना (1986) मैच में पेनल्टी गोल दागने से चूक गए थे, इसके बाद इन दोनों फीफा वर्ल्ड कप पर अर्जेंटीना का ही कब्जा हुआ था,
अर्जेंटीना ने इस वर्ल्ड कप के अपने ग्रुप-सी में आखिरी मैच में पोलैंड को 2-0 से हराया था. इसी तीसरे मैच में लियोनेल मेसी को पेनल्टी का एक मौका मिला था, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील करने से चूक गए. मेसी वर्ल्ड के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. साथ ही अपनी टीम के सबसे अनुभवी और स्टार प्लेयर हैं. कुछ इसी तरह अर्जेंटीना का सफर 1978 और 1986 के वर्ल्ड कप में रहा था। इस बार भी फीफा के तीसरे मैच में लियोनेल मेसी पेनल्टी में गोल दागने से रह गए, इस मैच में अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराया था, लेकिन मेसी पेनल्टी का मौका नहीं भुना पाए थे, ऐसे में उनके लिए पहला संयोग यही बन रहा है।
दूसरा संयोग
दूसरा और सबसे शानदार संयोग पीएसजी (PSG) क्लब से जुड़ा हुआ है, पीएसजी फ्रांस के पेरिस सेंट-जर्मेन का फुटबॉल क्लब है, जिसकी शुरुआत 21वीं सदी में हुई थी। 2001 में ब्राजील के स्टार प्लेयर रहे रोनाल्डिन्हो ने इस क्लब को जॉइन किया था, जिसके बाद 2002 के फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील को जीत मिली थी, ब्राजील की इस खिताबी जीत में रोनाल्डिन्हो का अहम रोल रहा था।
2017 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था, फ्रांस के धाकड़ प्लेयर रहे एम्बाप्पे साल 2017 में (PSG) क्लब जॉइन कर लिया, जिसके बाद साल 2018 में फीफा विश्वकप हुआ और इस बार फीफा फ्रांस ने जीता, खास बात यह रही 2018 में फ्रांस को मिली इस जीत में एम्बाप्पे का अच्छा योगदान रहा था।
अब लियोनेल मेसी के लिए भी बन रहा यही संयोग, खास बात यह है कि अब लियोनेल मेसी के लिए भी कुछ इसी तरह का संयोग बन रहा है, मेसी ने 2021 में पीएसजी क्लब जॉइन किया है, जबकि 2022 में वह फीफा विश्वकप खेल रहे हैं, उनकी टीम अर्जेंटीना फाइनल में भी पहुंच चुकी है, ऐसे में अगर अर्जेंटीना फाइनल जीते तो इसमें मेसी का यह संयोग भी माना जा सकता है।
18 दिसंबर को होगा फाइनल
बता दें कि अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा, लियोनेल मेसी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है, ऐसे में वह अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाना चाहेंगे। फिलहाल मेसी सेमीफाइनल जीतकर मेसी की टीम का जोश भी हाई नजर आ रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines