Siddharth Sharma
Read More
FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का शुभारंभ हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच रविवार को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। मैच में इक्वाडोर ने मेजबान को बुरी तरह से मात दे दी। वहीं आज वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले जाने वाले हैं जिसमें कई स्टार खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं।
1. इंग्लैंड vs ईरान – शाम 6:30 बजे
2. नीदरलैंड vs सेनेगल- रात 9:30 बजे
3. अमेरिका vs वेल्स – रात 12:30 बजे
ईरान और इंग्लैंड के मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। स मैच में जीत का दावेदार इंग्लैंड को माना जा रहा है और कोच गैरेथ साउथगेट की टीम इस मैच को बड़े अंतर से अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन ईरान के पास उनके कोच कार्लोस क्वीरोज हैं जो सर एलेक्स फर्ग्यूसन के सहायक कोच रह चुके हैं। इंग्लैंड को इस मैच में उनके स्टार खिलाड़ी हैरी केन से काफी उम्मीदें होंगी। वही ईरान फिलहाल फीफा की रैंकिंग में 20वें स्थान पर हैं और अगर वह इंग्लैंड को हरा देती है तो उलटफेर कर सकती हैं।
अमेरिका और वेल्स की टीमें लंबे अंतराल के बाद विश्वकप में खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें सोमवार देर रात को यहां विश्वकप के ग्रुप-बी मैच में उतरेंगी तो जीत के साथ ही अपनी वापसी का जश्न मनाएंगी। दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं।
नीदरलैंड और सेनेगल दोनों ही टीमों के सीनियर खिलाड़ी चोटिल हैं। एकतरफ जहां नीदरलैंड के फॉर्वर्ड खिलाड़ी मेमफिस डिपेय चोटिल हैं वहीं सेनेगल के भी फॉर्वर्ड खिलाड़ी साडियो मेन चोटिल चल रहे हैं। हालांकि इन दोनों के अलावा भी टीम के कई खिलाड़ी हैं तो मैच में दमदार प्रदर्श कर सकते हैं।
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर मैच देख सकते हैं।
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।