FIFA World Cup 2022: रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी। कांटे के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। इस जीत के साथ अर्जेंटीना का 36 सालों का सूखा खत्म हो गया। मैच खत्म होने के बाद सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ लियोनल मेसी के ही चर्चे हो रहे हैं। वहीं उनके कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपनी मां को गले लगा रहे हैं।
Lionel Messi ने दौड़कर लगाया अपनी मां को गले
अपने करियर में पहली बार रोमांचक मैच में फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब एकतरफ जहां सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ जश्न मना रहे थे वहीं मेसी अपने परिवार के साथ व्यस्त थे। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा सकता है कि मैच के बाद जैसे ही मेसी को उनकी मां मैदान पर आती दिखती हैं वे उनकी तरफ दौड़कर जाते हैं और प्रेम से गले लगाते हैं। ये पल बेहद खास था और ये बताता है कि मेसी उनकी मां का कितना सम्मान करते हैं और प्यार करते हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup: क्या इन संयोग की वजह से जीती मेसी की टीम अर्जेंटीना, जानकर रह जाएंगे हैरान
https://twitter.com/poojadubey888/status/1604550015598612480?s=20&t=9dmg6BJF7zZNdR1NVKTCww
अर्जेंटीना का तीसरा खिताब
वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना टीम ने अपना तीसरा खिताब जीता है। मेसी की कप्तानी वाली इस अर्जेंटीना टीम ने इससे पहले 1978 और 1986 खिताब जीता था। इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार (1930, 1990, 2014) उपविजेता भी रही है। जबकि दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है। इससे पहले फ्रांस की टीम 1998 और 2018 में चैम्पियन बनी थी।
मेसी को मिला गोल्डन बॉल पुरस्कार
गोल्डन बॉल पुरस्कार लियोनल मेसी ने जीता। यह अवार्ड उन्हें इसलिए मिला क्योंकि वे टूर्नामेंट के सर्वेश्रेष्ठ प्लेयर साबित हुए। उन्होंने फीफा विश्वकप 2022 में 7 दागे। इस अवार्ड को जीतने के साथ ही मेसी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मेस्सी दो बार गोल्डन बॉल पुरस्कार लेने वाले दुनिया के इकलौते फुटबॉल प्लेयर बन गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines