---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: फाइनल में मेसी का जलवा, हवा को चीर दागा तूफानी गोल, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए इस मुकाबले में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का जलवा देखने को मिला। मेसी ने अपनी टीम के लिए 23वें मिनट में पेनल्टी मिलने के बाद ऐसा तूफानी गोल दागा कि गोलकीपर भी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए इस मुकाबले में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का जलवा देखने को मिला। मेसी ने अपनी टीम के लिए 23वें मिनट में पेनल्टी मिलने के बाद ऐसा तूफानी गोल दागा कि गोलकीपर भी गच्चा खा गया।

तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

22वें मिनट में अर्जेंटीना के प्लेयर को फ्रांस के खिलाड़ी ने डी बॉक्स में गिरा दिया, जिसके बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी गोल करने का चांस मिल गया। मेसी ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और हवा को चीर गोल दाग दिया। मेसी के गोल दागने के बाद स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। उन्होंने ये गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मेसी को एक और गोल करने का मौका मिला, लेकिन गोलकीपर ने इस बॉल को रोक लिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: फाइनल में 2 गोल दाग मेसी ने रचा इतिहास, पेले से आगे निकले, इस दिग्गज की बराबरी की

---विज्ञापन---

डी मारिया ने दागा दूसरा गोल 

हालांकि मेसी के गोल के बाद अर्जेंटीना हावी हो गई। 36वें मिनट में टीम के खिलाड़ी एंजेल डी मारिया ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को शानदार बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद अर्जेंटीना हाफ टाइम से पहले 2-0 से आगे हो गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पीएम मोदी ने अर्जेंटीना को दी जीत की बधाई, राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Valv3rdeGOAT/status/1604499444568887302

---विज्ञापन---

पेनल्टी पर उठ रहे सवाल 

हालांकि मेसी के इस गोल से पहले पेनल्टी पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खासा बवाल मच गया है। कई लोगों का कहना है कि इसे पेनल्टी करार नहीं दिया जाना चाहिए था क्योंकि अर्जेंटीना के फुटबॉलर खुद ही गिर पड़े थे। जबकि कुछ ने कहा है कि चूंकि फ्रांस का फुटबॉलर के पैर ने उन्हें गिराया था ऐसे में इसे निश्चित तौर पर पेनल्टी करार दिया जाना चाहिए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(simpleeverydaymom.com)

First published on: Dec 18, 2022 09:20 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola