FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शनिवार को देर रात अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच राउंड ऑफ 16 का नॉकआउट मैच खेला गया। जिसे अर्जैंटीना ने 2-1 के स्कोर से जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अर्जेंटीना की इस जीत में कप्तान लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने एक महत्वपूर्ण गोल दागा। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम हासिल किए। ये मेसी का नॉकआउट मैच में पहला गोल था।
पहले हाफ में मेसी ने दागा गोल
ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के मैच की बात करें, तो मेसी ने ही पहले हाफ के 35वें मिनट में पहला गोल अपने देश के लिए दागा। इससे अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त बना ली। ये गोल काफी रोचक था और इसे अभी भी कोई भुला नहीं पा रहा है। दरअसल मैच के 35वें मिनट में गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई जिसके बाद अर्जेंटीना को थ्रो मिला। इस पर खिलाड़ी ने गेंद अर्जेंटीना के दूसरे खिलाड़ी के पास फेंकी इतने में पास होते होते बॉल मेसी के पास पहुंच गई। हालांकि उनके सामने चार खिलाड़ी मौजूद थे जिन्हें मेसी ने भेदने के लिए तेज रफ्तार से अपने पैर चलाए और सभी को चमका देकर बॉल सीधे गोल पोस्ट में डाल दी। वहीं मेसी के गोल के बाद पूरा स्टेडियम शोर से भर गया।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो
दूसरे हाफ में जूलियन अल्वारेज ने दागा गोल
दूसरे हाफ में जूलियन अल्वारेज ने 57वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। वहीं, 77वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडिस से सेल्फ गोल हो गया। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खाते में 1 गोल चढ़ गया।हालांकि ये मैच एक समय ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना की हाथों से निकल जाएगा जब इंजरी टाइम के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक दमदार प्रयास किया और गेंद को गोल पोस्ट के करीब ले गए लेकिन वहां पर अर्जेंटीना के गोलकीपर चट्टान की तरह खड़े रहे और गेंद को रोक दिया। इसके रोकते ही अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। इस जीत के बाद अब अर्जेंटीना का अगला मैच नीदरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
लियोनल मेसी ने तोड़ा मेराडोना का रिकॉर्ड
इस मैच लियोनल मेसी के करियर का 1000वां मैच था। वहीं अर्जेंटीना के कप्तान के रुप में ये उनका 100वां मैच था इसमें उन्होंने निराश नहीं किया। मेसी का 35वें मिनट में किया गया गोल नॉकआउट मैच में किया गया उनका पहला गोल है। वहीं इसके साथ उनके फीफा वर्ल्ड कप में 9 गोल हो चुके हैं और उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी मेराडोना को भी पछाड़ दिया है जिनके फीफा वर्ल्ड कप में 8 गोल थे।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines