FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को शिकस्त देकर अर्जेंटीना ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 36 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने के बाद अर्जेंटीना की टीम घर पहुंच चुकी हैं। इस जीत के बाद से ही अर्जेंटीना में जश्न का माहौल है। सड़कें अर्जेंटीना के ब्लू कलर से रंगी हैं और जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हो भी क्यों न आखिरकार मेसी के साथ करोड़ों लोगों का सपना जो पूरा हुआ है। टीम के स्वागत के लिए 40 लाख फैंस की भीड़ उमड़ी।
सरकार ने की छुट्टी घोषित
अर्जेंटीना की सरकार ने जीत का जश्न मनाने के लिए सरकारी छुट्टी घोषित की थी। इसी बीच ब्यूनस आयर्स से कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें जश्न के दौरान दुर्घटनाएं घटी हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को हेलीकॉप्टर के जरिये लिफ्ट करना पड़ा।
बस परेड के दौरान अचानक कूदे फैंस
इस जीत के जश्न को और भी खास बनाने के लिए अर्जेंटीना की सरकार ने सभी खिलाड़ियों के साथ ओपन बस परेड निकालने का निर्णय लिया। खिलाड़ी बस की छत पर बैठकर पूरे शहर में घुम ही रहे थे कि कई बार फैंस ने कूदकर उसपर चढ़ने की कोशिश की जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी खतरा खड़ा हो गया। ऐसा दो से तीन बार होने के बाद आखिरकार टीम के सभी खिलाड़ियों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया।
और पढ़िए – ‘मेसी में रोनाल्डो से ज्यादा टैलेंट है…’, इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
मेसी ने ट्रॉफी के साथ सोते हुए शेयर की फोटो
इस खतरनाक सेलीब्रेशन के बाद लियोनल मेसी सीधे घर पहुंचे और फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी के साथ सोते हुए एक शानदार फोटो पोस्ट की जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। मेसी ने इस विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 7 गोल दागे। उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
213 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines