नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप का समापन हो चुका है और अर्जेंटीना ने 36 साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन एक बहस अब तक छिड़ी हुई है। अब तक का सबसे महान फुटबॉलर कौन है- मेसी या रोनाल्डो? पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के बीच बहस पिछले रविवार को विश्व कप जीतने के बावजूद जारी है। दोनों फुटबॉल आइकन इससे पहले कभी विश्व चैंपियन नहीं बने थे। इस बीच वर्तमान फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन मैक्स वेर्स्टाप्पेन का बयान सामने आया है। वेर्स्टाप्पेन ने वायाप्ले के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपने विचार साझा किए।

और पढ़िए – IPL 2023: फैंस के लिए खुशखबरी! पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे Ben Stokes, Cameron Green और सैम करन समेत ये स्टार खिलाड़ी!

मेसी में क्रिस्टियानो की तुलना में अधिक प्रतिभा

वेर्स्टाप्पेन ने कहा- “वे बहुत अलग हैं इसलिए मैं नहीं चुन सकता। मुझे यह चुनना असंभव लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि मेसी में क्रिस्टियानो की तुलना में अधिक प्रतिभा है। हालांकि क्रिस्टियानो ने कमाल करना जारी रखा है और अविश्वसनीय रूप से फिट हैं। मेरा मतलब है कि वह अपनी उम्र में क्या कमाल करते हैं।” वह अविश्वसनीय है, लेकिन इस तरह आप बहुत अच्छे भी बन सकते हैं।”

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना में जीत का जश्न, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो

‘गोल्डन बॉल’ से नवाजे गए मेसी

हालांकि, मेसी ने न केवल विश्व कप जीतकर रोनाल्डो को मात दी बल्कि टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। सात मैचों में अर्जेंटीना के कप्तान ने सात गोल किए और तीन असिस्ट दीं। मेसी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘गोल्डन बॉल’ से नवाजा गया। दूसरी ओर, रोनाल्डो ने पांच मैचों में सिर्फ एक बार गोल किया। मेस्सी ने टूर्नामेंट के दौरान पांच बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जिससे उनकी कुल संख्या 11 हो गई। यह एक नया विश्व रिकॉर्ड था। मेसी अब विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द मैच पुरस्कारों के मामले में रोनाल्डो से बहुत आगे हैं। रोनाल्डो ने इसे विश्व कप में छह बार जीता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ