नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में साउथ कोरिया ने पुर्तगाल पर बड़ी जीत दर्ज की। साउथ कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से रौंद डाला। इस बड़ी जीत के बाद साउथ कोरिया के टीम मेंबर्स और दर्शक खुशी से झूम उठे। कई दर्शक तो इतने भावुक हो गए कि आंखों से आंसू निकलने लगे। दूसरी ओर पुर्तगाल को भी मैच में हार का सदमा लगा।
साउथ कोरिया दुनिया में 28वें नंबर की टीम है, जबकि पुर्तगाल नौवें नंबर की टीम है। पुर्तगाल को इस वर्ल्ड कप में अब तक दो मैचों में जीत ही मिली थी। उसे शायद उम्मीद नहीं थी कि साउथ कोरिया शिकस्त दे देगी, लेकिन इस टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए फुटबॉलप्रेमियों को दंग कर दिया।
और पढ़िए – एक और उलटफेर, ट्यूनीशिया ने फ्रांस को दी करारी मात, तोड़ डाला ये रिकॉर्ड
पुर्तगाल की शानदार शुरुआत, लेकिन साउथ कोरिया ने की वापसी
मैच में पुर्तगाल की शुरुआत शानदार रही। रिचार्डो होर्टा ने पांचवें मिनट में ही गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी थी, लेकिन इसके बाद साउथ कोरिया ने जोरदार वापसी की और किम योंग ग्वॉन ने 27वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चलती रही।
और पढ़िए – पैरों के बीच घुमाई बॉल और दाग दिया शानदार गोल, देखें वीडियो
90वें मिनट के बाद दागा गोल
दोनों टीमों के बीच चल रहे कांटे के मुकाबले में साउथ कोरिया को 90+1 मिनट में मौका मिल गया। ह्वांग ही चान ने शानदार गोल दागकर रोनाल्डो की टीम को बड़ा झटका दे दिया। इसके बाद पुर्तगाल वापसी नहीं कर सकी और मुकाबला 1-2 से हार गई। इस जीत के बाद साउथ कोरिया ने नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। वहीं पुर्तगाल ने भी 6 अंक के साथ टॉप 16 में एंट्री ले ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines